फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला स्प्रे छिड़क महिला कारोबारी के घर चोरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम 

Sat, 10 Sep 2016 07:16 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : google
विज्ञापन
कानपुर के गोविंद नगर इलाके में शुक्रवार देर रात महिला कारोबारी वंदना सहजी के घर चोरी हो गई। छत के रास्ते घुसे चोर नशीला स्प्रे डालकर नगदी, जेवर, मोबाइल व बाइक उठा ले गए। शनिवार को आंख खुलने पर कारोबारी को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद तहरीर लेकर लौट गई। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गुजैनी एस ब्लाक निवासी वंदना सहजी की पनकी साइट-3 में अगरबत्ती का कारखाना है। वंदना ने बताया कि शुक्रवार रात को वह पहली मंजिल पर और बच्चे नितिन, सुमित ग्राउंड फ्लोर पर सोए थे।

सुबह देर से आंख खुली और सिर भी भारी था। मुंह धोने के बाद देखा तो बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली थी। लॉकर में रखे तीन लाख के जेवर, 70 हजार रुपए नगद और ड्राइंग रूम की टेबिल में रखे चार मोबाइल गायब थे।
विज्ञापन


पड़ोसियों को जानकारी देने की कोशिश की तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद मिली। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। बाहर निकलकर देखा तो बरामदे में खड़ी बेटे की पल्सर बाइक भी गायब थी। एसओ शाहिद सिद्दीकी का कहना है कि खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें