फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर उर्सला से भागी लड़की

Fri, 06 Nov 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज से अल्ट्रासाउंड कराने उर्सला लाई गई एक लड़की महिला पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकली। लड़की बहाने से अस्पताल के बाथरूम में गई थी।
विज्ञापन


काफी देर तक बाहर नहीं आई तो महिला पुलिस कर्मियों को शक हुआ। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो लड़की गायब मिली। फौरन अस्पताल और आसपास के इलाके में लड़की की खोज शुरू की गई, पर पता नहीं चला। कोतवाली पुलिस के मुताबिक महिला पुलिसकर्मियों के थाने में लिखित या मौखिक सूचना दिए जाने से इनकार किया है।

कन्नौज कोतवाली इलाके की एक लड़की छह अक्तूबर को विकास नाम के युवक के साथ भाग गई थी। तब लड़की के पिता ने अपने क्षेत्र के थाने में विकास, उसकी बहन रूबी, मां कुंती और पिता रामशंकर के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा सकी। तीन नवंबर को लड़की खुद ही घर लौट आई। परिवार वाले उसे फौरन थाने ले गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद लड़की को घरवालों को सौंप दिया। कन्नौज कोतवाली इंस्पेक्टर भुल्लन यादव का कहना है कि लड़की को मेडिकल लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।

वहां रेडियोलॉजिस्ट न होने पर अस्पताल प्रबंधन ने लड़की को अल्ट्रासाउंड के लिए उर्सला भेजा था। महिला कांस्टेबल तारा देवी और एक महिला होमगार्ड के साथ गुरुवार को उसे उर्सला भेजा गया था। अस्पताल के टॉयलेट की खिड़की का शीशा तोड़ लड़की उसी से कूदकर भाग निकली।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर का कहना है कि लापरवाही बरतने वाली महिला पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस बीच लड़की के पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हो-हल्ला किया। लोगों के समझाने पर उनका गुस्सा थमा। कोतवाली इंस्पेक्टर के मुताबिक कन्नौज पुलिस के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें