फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव नाले में फेंका

Wed, 04 Feb 2015 02:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्रा के धर्मेंद्र नगर में इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट के पीछे सीटीआई नाले में मंगलवार सुबह बोरे में एक महिला का शव मिला है। बोरा फटने से महिला का सिर और ऊपर का धड़ बाहर आ गया था।
विज्ञापन


आवारा जानवरों को शव नोंचता देख कच्ची बस्ती निवासी विशाल ने पुलिस को सूचना दी। नाले में जिस जगह शव पड़ा था वह गोविंद नगर और बर्रा थाने की सीमा में होने की वजह से दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

करीब दो घंटे बाद एसओ बर्रा फोर्स के साथ पहुंचे। शव को नाले से बाहर निकलवाया। एसपी पूर्वी हरीश चंदर, सीओ गोविंद नगर ओम प्रकाश सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन


देर शाम विशाल रफूगर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसपी के मुताबिक महिला का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो डीएनए भी कराया जाएगा।

एसपी ने बताया कि महिला की एक आंख में गंभीर चोट हैं। उसके पैरों की अंगुलियों में बिछिया देखकर लगता है कि वह शादीशुदा है। महिला के दाहिने हाथ में ऊॅ और बबलू नाम गुदा हुआ है।

एसपी के मुताबिक महिला की उम्र करीब 30 वर्ष लग रही है और शव दो से तीन दिन पुराना है। महिला के शरीर पर हरे रंग का सलवार सूट, गुलाबी रंग के दो स्वेटर हैं।

महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है। एसपी ने बताया कि शव की हालत देखकर लग रहा है कि अवैध संबंध को लेकर महिला की हत्या की गई है।

नाजुक अंग में काफी चोट है। शिनाख्त न हो सके इसके लिए हत्यारों ने महिला का चेहरा भी बिगाड़ दिया है। अब पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि महिला को कैसे मारा गया है। शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें