फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सैफुल्ला के पिता- 'स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की वजह से बिगड़ा मेरा बेटा'

Thu, 09 Mar 2017 05:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आतंकवादी सैफुल्ला का पिता सरताज
विज्ञापन
लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला के पिता सरताज ने कानपुर में कहा कि मेरा बेटा हमेशा मोबाइल फोन में लगा रहता था और कोई काम नहीं करता था। इसी वजह से ढाई महीने पहले उसे घर से बाहर निकाल दिया था। सरताज ने बेटे को बिगाड़ने का जिम्मेदार स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया को ठहराया है।  
विज्ञापन


लखनऊ के ठाकुरगंज में आतंकवाद के आरोपी जिस सैफुल्ला को यूपी पुलिस और एटीएस ने मार गिराया उसका बूढ़ा बाप अफसोस कर रहा है। अफसोस उन्हें केवल इस बात का है उसने ऐसा बुरा काम किया। ढाई महीने पहले उसे घर से निकाल दिया गया था। कोई काम नहीं करता था घूमता रहता था। सरताज ने कहा कि आखिरी बार सैफुल्ला को तभी देखा था जब उसे मैने तमाचा मारा था। अब हम उसकी लाश भी नहीं देखना चाहते हैं। 

सरताज चमड़े की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। सरताज ने कहा कि सैफुल्ला ने जाने किस वजह से खुद को आतंकी संगठन से जोड़ लिया। सैफुल्ला का बड़ा भाई खालिद चमड़े की फैक्ट्री में काम करता है। छोटा भाई वालिद चाय बेचता है। शहादत की बात करने वाला सैफुल्ला का पिता उससे बहुत नाराज है उसके चेहरे पर कोई मलाल नहीं है अपने बेटे की मौत का। वहीं सैफुल्ला के भाई खालिद का भी यही कहना है कि उसने हमें कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें