फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका

Sun, 29 May 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
अनुराग (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सचेंडी के सीढ़ी इटारा चौकी से चंद कदम की दूरी पर धारदार हथियार से किशोर की हत्या करके शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सचेंडी के इटारा गांव में रहने वाले रामकिशोर की सीढ़ी इटारा स्टेशन के पास बाजार में पंचर की दुकान है। घर में पत्नी ममता, तीन बेटियां और तीन बेटों में सबसे छोटा अनुराग (17) था। अनुराग पिता के साथ पंचर की दुकान का काम देखता था। शुक्रवार रात को अनुराग रखवाली करने की बात कहकर दुकान पर ही सोने के लिए रुक गया।

शनिवार सुबह दुकान से चंद कदम की दूरी पर रेलवे ट्रैक किनारे अनुराग का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त अनुराग के रूप में की। सचेंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। रेलवे फाटक के गेटमैन ने बताया कि देर रात 1:00 बजे अनुराग कुछ लड़कों के साथ उसके पास बैठा था, इसके बाद कहां गया कुछ पता नहीं चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट लगने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन


इसके अलावा शरीर पर एक भी खरोंच तक के निशान नहीं मिले। एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी तक किसी पर संदेह नहीं जताया है।

एक महीने में मिले दस शव
सचेंडी में एक महीने के भीतर दस शव मिल चुके हैं। इसमें चार की हत्या करके शव फेंका गया। लगातार हत्याएं और अज्ञात शव मिलने ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे और रेलवे ट्रैक होने चलते आए दिन अज्ञात शव मिलते हैं। हाल ही में ऑनर किलिंग, शिक्षामित्र की हत्या, हाईवे पर युवती की हत्या कर शव फेंके गए। जल्द ही ग्रामीणों का एक दल सुरक्षा की मांग के लिए एसएसपी से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें