फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती दौड़ की अभ्यास में निकले किशोर की हत्या, हत्यारे ने रस्सी से कसा गला

Tue, 01 Jan 2019 11:27 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन
विज्ञापन

यूपी के उन्नाव में पुलिस भर्ती की तैयारी मेें रविवार सुबह दौड़ लगाने निकले किशोर की गला घोटकर हत्या कर दी गई। अगले दिन घर से डेढ़ किमी दूर सरसों के खेत में शव मिलने से कोहराम मच गया। पुलिस और डाग स्क्वाएड ने साक्ष्य जुटाए। खोजी कुत्ता मृतक के घर तक जाकर भटक गया। इससे हत्या में किसी परिचित के ही शामिल होने का शक है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक केवाना गांव निवासी मयंक (15) पुत्र संतू रविवार की सुबह करीब पांच बजे घर से दौड़ने के लिए निकला था। कई घंटे तक घर न लौटने पर मां नीलम ने गुरुग्राम में रह रहे पति संतू को इसकी सूचना दी। संतू के कहने पर चाचा शिवकुमार ने थाने पहुंचकर भतीजे मयंक की गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार की सुबह शौच के लिए गई बहन वर्षा (12) ने केवाना गांव से डेढ़ किमी दूर सरसाें के खेत में मयंक का शव देखा और मां को इसकी जानकारी दी। किशोर की हत्या की सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड भटक गया

जांच पड़ताल करती पुलिस
किशोर का शव नग्न अवस्था में पड़ा था। कुछ ही दूर पर उसकी टी शर्ट व लोअर रखे थे। गले में रस्सी से कसने के निशान थे। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। उधर, डॉग स्क्वॉड घटनास्थल से मृतक के घर तक जाकर भटक गया। किशोर की हत्या की सूचना पर एसपी हरीश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि किशोर के परिचितों को शक के केंद्र में रखकर अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें