फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में किशोरी से दरिंदगी, अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2020 10:41 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी क्षेत्र में किशोरी को शनिवार को चार युवकों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। दूसरे दिन रविवार को जब किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। तो उसने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने थाने जाकर शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी की युवक साहिल से फोन पर अक्सर बातचीत होती थी। शनिवार को साहिल ने किशोरी को फोन कर बुलाया।

जहां पर साहिल के अलावा उसके साथी राहुल सोनकर, वीके राजपूत और मिथुन सोनकर भी मौजूद थे। चारों युवक किशोरी को अगवा कर नई सब्जीमंडी में एक मकान में ले गए। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं शनिवार रात तक बेटी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


रविवार शाम को किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटकर वापस घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया है।

चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही गुमशुदगी के मामले में सामूहिक दुष्कर्म समेत पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। मामले में दो आरोपियों राहुल और मिथुन सोनकर को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ कर अन्य दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें