फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र समेत तीन पर गुंडा एक्ट

Fri, 27 Mar 2015 03:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र नगर रावतपुर में बुधवार रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोपी रहमतउल्ला, उनके बेटे अकरम टेलर और सोनू राठौर पर गुंडा एक्ट  की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


दोनों पूर्व में पाबंद किए गए थे, इसलिए पाबंद की अवहेलना करने पर भी रिकवरी नोटिस जारी हुआ है। एसएसपी शलभ माथुर क्षेत्र के हालात का जायजा लेने गुरुवार देर रात कल्याणपुर थाने पहुंचे।

इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव से कहा कि रामनवमी पर सुरेंद्र नगर में पिछले साल भी बवाल हुआ था फिर भी एहतियात नहीं बरती गई। एसएसपी ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सोनू राठौर ने बुधवार शाम माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। उसने बाइक से घूमकर धार्मिक नारे लगाए थे। सोनू की बाइक को सीज किया गया है।

पुलिस रहमतउल्ला और उनके परिवार के लोगों की गतिविधियों का पता लगा रही है। इनका आपराधिक इतिहास और पासपोर्ट एवं वीजा भी देखा जा रहा है।

इंस्पेक्टर का कहना है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले को चिह्नित किया जा रहा है। जो भी लोग घटना में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें