फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवती ने काशीपुर अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 27 Mar 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम वीरपुरलच्छी में दो दिन पूर्व ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से घायल हुई युवती ने बृहस्पतिवार को काशीपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे गांव के रास्ते में जाम लगा दिया। देर शाम पुलिस, प्रशासन ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और उन्हें समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


वीरपुरलच्छी निवासी फूल सिंह की पुत्री पूजा (16) 14 मार्च को सड़क किनारे जा रही थी। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। पूजा को रामनगर अस्पताल लाने पर डाक्टरों ने उसे काशीपुर रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

उधर, पूजा की मौत की खबर मिलते ही दोपहर में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ मिथिलेश कुमार, एसडीएम एसएस जंगपांगी, कोतवाल कैलाश पंवार, तहसीलदार एनआर आर्या सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। यहां हुई बैठक में ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़क की पैमाइश कराने की बात कही।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि सड़क किनारे हमारे खेत हैं। उन्होंने सड़क पर डंपरों की आवाजाही बंद करने की मांग की। सीओ कुमार ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों से रोड नपाई के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी है, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। सीओ ने बताया कि पूजा का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें