यूपी के उरई जिले में एक चाैका देने वाला मामला सामने अाया है। यहां कुछ बुधवार देर रात अराजक तत्वों ने मंदिर के चबूतरे को तोड़ दिया। वहां स्थापित मूर्तियों में एक को अराजक तत्व अपने साथ ले गए। जानिए क्या है पूरा मामला।
उरई जिले के कोंच रोड की कांशीराम कॉलोनी में बुधवार देर कुछ लाेगाें ने मंदिर का चबूतरा तोड़ दिया। वहां स्थापित मूर्तियों काे अपने साथ ले गए। गुरुवार सुबह मंदिर की यह हालत देखकर कॉलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति हो गई है।
यह बात पूरी कॉलोनी में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए । मामले की जानकारी पाकर कॉलोनी की चौकी पुलिस मौके पर आई और गंभीर हालत देखकर कोतवाली पुलिस सहित उच्चाधिकारियों को खबर दी।