फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने साध्वी निरंजन के खिलाफ दी तहरीर

Thu, 04 Dec 2014 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में एक सभा के दौरान खाद एवं प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान के खिलाफ सपा नगर महासचिव मुहम्मद हसन रूमी ने शहर कोतवाली में उनके खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया कि साध्वी ने अमर्यादित बयान देकर देश में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का काम किया है। मंत्री पद की शपथ लेते समय उन्होंने राष्ट्रीय एकता-अखंडता अक्षुण्य रखने की शपथ ली थी। इसके साथ भी उन्होंने धोखा किया है।
सपा नेता ने तहरीर में लिखा है कि दो दिसंबर को राष्ट्रीय न्यूज चैनलों और तीन दिसंबर को समाचार पत्रों में फतेहपुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री के बयान के बारे में जानकारी हुई। उनके बयान से भावना आहत हुई है। इसीलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इससे पहले सपाइयों ने जिला कार्यालय में बैठक कर मंत्री के बयान की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनको बर्खास्त करने की मांग की। इसके अलावा पीएम से भी माफी मांगने की मांग की गई।
बैठक में हाजी यूसुफ मंसूरी, योगेश मिश्रा, कीर्ति अग्निहोत्री, यूनुस, मोनी, संजय, इस्लाम, मुहम्मद अकबर, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे। दूसरी ओर कोतवाल ने कहा है कि तहरीर तो मिली है लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें