मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस, रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जीआरपी में तैनात सिपाही की पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है। कन्नौज जिले की जीआरपी में तैनात सिपाही गोविंद सिंह की पत्नी रिचा मंगलवार सुबह घर के बाहर दूध लेने जा रही थी। तभी घात लगाए हत्यारों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट में जा घुसी और मौके पर ही रिचा ने दम तोड़ दिया। गोविंद के परिवारवालों पर रिचा के घरवालों ने हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोविंद को हिरासत में ले लिया गया है।