फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने जेई को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 18 Jan 2015 03:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेली सुजानपुर इलाके में एक सिपाही ने अपनी वर्दी का रौब दिखाकर निर्माण की जांच करने पहुंचे केडीए के जेई और सुपरवाइजर को बंधक बनाकर पीटा।  सिपाही दोनों को एक वैन में बंद कर पहले श्याम नगर चौकी फिर चकेरी थाने ले गए।
विज्ञापन


थाने में काफी जद्दोजहद के बाद मोबाइल से अभियंता की बात केडीए कराई गई। इसके बाद केडीए के अभियंता चकेरी थाने पहुंचे। अभियंताओं ने सिपाही की बर्खास्तगी की मांग की। साथ ही 19 जनवरी से कार्य ठप करने की चेतावनी दी है।

इस संबंध में चकेरी एसओ आलोक यादव ने बताया कि कांस्टेबल हरिकरन और प्लाट मालिक जय सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी कांस्टेबल एमएलसी चुनाव ड्यूटी पर औरैया से शहर आया था।
विज्ञापन


शनिवार को  केडीए जोन- 4 में तैनात अवर अभियंता कायम अली रिजवी अपने सुपरवाइजर शैलेंद्र के साथ दहेली सुजानपुर क्षेत्र में बन रहे एक प्लाट के निर्माण की जांच करने गए थे। यहां भूतल पर आरसीसी कालम और दीवार का निर्माण हो रहा था।

जेई ने मकान मालिक का नाम पूछा तो उन्हें जय सिंह यादव का बताया गया। नक्शा मांगने पर नहीं दिखाया। इस पर जेई  ने केडीए आकर नक्शा दिख्ााने को कहकर लौट गए, लेकिन उनका बैग प्लाट पर ही छूट गया।

बैग लेने के लिए जब वो लौटे तो प्लाट के बाहर ही रुक कर अपने सुपरवाइजर शैलेंद्र को अंदर भेजा। इसी बीच प्लाट पर मौजूद एक हरिकरन नाम के सिपाही ने सुपरवाइज को पीटना शुरू कर दिया।

वो बीच बचाव करने पहुंचे तो सिपाही ने अन्य लोगों की मदद से जेई और सुपरवाइज को बनाकर पीटने लगे।  पीटने के बाद हमलावरों ने दोनों के मोबाइल छीन लिए और जान से मारने की धमकी देकर एक वैन में बंधक बना लिया।

हमलावर उन्हें पीटते हुए श्याम नगर चौकी ले गए। वहां से चकेरी थाने में बात की, फिर चकेरी थाने ले गए। आरोप है कि थाने में भी थानाध्यक्ष ने उनकी बात नहीं सुनी, बल्कि सिपाही का ही पक्ष लेने लगे।

काफी आग्रह करने पर केडीए में इसकी सूचना देने के लिए मोबाइल से बात कराई।  सूचना मिलते ही विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष बीपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव समेत अन्य इंजीनियर्स चकेरी थाने पहुंचे।
विज्ञापन


अभियंताओं के हंगामे के बाद  सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें