फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर बेचा लूट का मोबाइल

Wed, 23 Dec 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नाबालिग लुटेरों ने ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी ‘ओएलएक्स’ पर लूट का मोबाइल बेच डाला। किदवईनगर पुलिस ने सर्विलांस के जरिए तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दकी के मुताबिक अगस्त महीने में सफेद स्कूटी सवार तीन लड़कों ने वेंडी तिराहे के पास डब्लू वन ब्लाक निवासी युवती शालू का पर्स लूटा था।

पर्स में पांच हजार रुपये और 25 हजार कीमत का मोबाइल था। रतनलाल नगर निवासी 15 वर्षीय किशोर ने मोबाइल को ओएलक्स पर डालकर मात्र 7 हजार रुपये में कल्याणपुर के युवक को बेंच दिया था। पुलिस सर्विलांस के जरिए कल्याणपुर निवासी युवक तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रतनलाल नगर का नाबालिग पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसकी निशानदेही पर पर्स लूट में शामिल किदवईनगर निवासी 17 वर्षीय किशोर और स्कूटी का मालिक 13 वर्षीय किशोर भी धर लिए गए। सोमवार शाम थाने पहुंची शालू ने भी तीनों लड़कों को पहचान लिया।

लूट की रिपोर्ट दर्ज करके तीनों को किशोर सुधार गृह भेजा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए नाबालिग पहले भी लूट की कई वारदात कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें