फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा की मौरंग में मिला नरकंकाल, सनसनी

Sun, 20 Nov 2016 01:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नरकंकाल डीएनए परीक्षण को भेजा जाएगा
विज्ञापन
जालौन, उरई खरका गांव केे बाहर बेतवा की मौरंग में शनिवार को एक नरकंकाल मिलने से सनसनी मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर डकोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि नरकंकाल डीएनए परीक्षण को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


डकोर थाना क्षेत्र के गांव खरका के बाहर बेतवा नदी किनारे एक टीले के नीचे ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह एक नरकंकाल देखा तो वहां खलबली मच गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर डकोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि नरकंकाल किसी वयस्क का है। एसपी ने बताया कि हड्डियों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। इसमें पहचान में आसानी होगी। वहीं, थाना पुलिस ने आसपास केे थानों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें