फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के औरैया में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, गला रेतकर हत्या के बाद लाशों पर लगा दी आग

Mon, 20 Mar 2017 11:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक नौशाद की फाइल फोटो, जमीन पर तीनों लाशें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया में सोमवार सुबह ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के फफूंद रेलवे स्टेशन पर तैनात वेल्डर, उसकी पत्नी और दो साल की मासूम बेटी की गला रेतकर हत्या करने के बाद तीनों लाशों पर आग लगा दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इलाके में भारी फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
मूल रूप से फिरोजाबाद निवासी वेल्डर नौशाद (59) औरैया के पास बने फफूंद रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। दिबियापुर वाले घर में पत्नी आसमीन (32) और बेटी शब्बो (2) रहती थी। रविवार रात किसी ने तीनों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए तीनों लाशों पर कपड़े और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। रात में गश्त कर रहे प्राइवेट गार्डों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रात में ही थाना पुलिस ने नौशाद के घर पहुंचकर आग बुझाई। तीनों लाशें बुरी तरह से जल चुकी हैं। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, एएसपी पंकज, सीओ कुलदीप कुकरेती एवं प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर जितेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक नौशाद के रिश्तेदारों ने बताया कि आसमीन नौशाद की तीसरी पत्नी थी। मृतक की दो पत्नियों से विवाद चल रहा था। जायदाद के विवाद में हत्या मानी जा रही है। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें