जुलाई 2015 से अदालत के उद्घोषित अपराधी सुरेश कुमार निवासी गमोहू, जिला मंडी को चंबा पुलिस के पीओ सेल ने मंडी जिले के सुंदरनगर से गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश कुमार पर वर्ष 2007 में धारा 341, 147, 149 व 506 के तहत भरमौर थाने में केस पंजीकृत हुआ था।
अदालत से जमानत पर रिहा होने के बाद सुरेश लगातार पेशी से गैर हाजिर रह रहा था। अदालत ने पंद्रह जुलाई 2015 को सुरेश को उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। चंबा पुलिस ने 19 मार्च को अपराधी को सुंदरनगर से दबोच लिया। एएसपी विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उद्घोषित अपराधी पर भरमौर थाना में मामला दर्ज है। ब्यूरो