फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज का फर्जी लेबल लगा बेच रहे खून

Wed, 13 Jan 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज ब्लड बैंक का फर्जी लेबल लगाकर खून बेचा जा रहा है। कल्याणपुर में एक अस्पताल संचालक की सतर्कता से इसका खुलासा हुआ। कल्याणपुर पुलिस ने तीन आरोपियों राहुल, अमित और शानू को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से मकरंदपुर कन्नौज निवासी किसान प्रमोद की बेटी रति कल्याणपुर के आरसी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती है।

मंगलवार सुबह प्रमोद बेटी के ब्लड ग्रुप एबी नेगेटिव की एक यूनिट लेने मेडिकल काॅलेज के ब्लड बैंक पहुंचा तो वहां राहुल नामक व्यक्ति मिला। उसने खुद को ब्लड बैंक का गार्ड बताया और कहा कि एबी नेगेटिव खून मिलना बहुत मुश्किल है। पांच हजार रुपये दो तो जुगाड़ कर दूंगा।

प्रमोद के हां करने पर रात 9 बजे राहुल चार साथियों के साथ आरसी मेमोरियल अस्पताल पहुंचा और पांच हजार रुपये लेकर एक यूनिट ब्लड प्रमोद को दे दिया। अस्पताल संचालक बबली को शक हुआ तो उन्होंने ब्लड बैंक में फोन करके पूछा तो बताया गया कि एबी नेगेटिव ब्लड  किसी को नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इतना सुनते ही अस्पताल के स्टाफ ने राहुल और उसके साथ आए दो लोगों को पकड़ लिया जबकि तीन अन्य भाग गए। इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि ब्लड बैग पर लगी मेडिकल काॅलेज की पर्ची फर्जी होने का पता चला है।

पूछताछ की जा रही है कि ये लोग खून कहां से लाए। यह भी पता किया जा रहा है कि ब्लड एबी नेगेटिव था भी या नहीं। बता दें कि पहले भी फर्जी पर्ची लगाकर खून बेचने के गोरखधंधे का खुलासा हो चुका है। इसमें ब्लड बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत पाई गई थी। कुछ जेल भी भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें