फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से अश्लीलता कर गाल काटा, शिकायत के बाद भी नहीं आई पुलिस

Wed, 07 Dec 2016 10:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

मूंगफली खरीदने गई बालिका से मुर्गा दुकानदार ने किया दुस्साहस
चौकी इंचार्ज के न सुनने पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालाबाद में मूंगफली लेकर घर लौट रही कक्षा दो की छात्रा के साथ मुर्गा बेचने वाले दुकानदार ने अश्लीलता की। विरोध करने पर उसके गाल पर काट लिया। सूचना के बाद भी जसोदा चौकी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़िता के पिता ने गुरसहायगंज कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री कक्षा दो में पढ़ती है। मंगलवार की शाम छह बजे घर से जीटी रोड पर मूंगफली खरीदने गई थी। लौटते समय सड़क किनारे लकड़ी के खोखे में मुर्गे की दुकान रखे गांव का खुशहाल लड़की को खींच कर अश्लील हरकत करने लगा।

विरोध करने पर उसके गाल पर काट लिया। बेटी के घर में बताने पर जब उसकी पत्नी दुकान पर शिकायत करने पहुंची तो वह मारपीट पर आमादा हो गया।
पिता ने बताया कि उसने तुरंत जसोदा चौकी इंचार्ज शोएब खान को फोन किया तो उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया।

सिपाही को फोन पर बताने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद 100 नंबर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। गुरसहायगंज कोतवाली में खुशहाल खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें