फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कुल्हाड़ी से काट कर किसान की निर्मम हत्या, फैली सनसनी

Tue, 12 May 2020 01:12 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
किसान की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में थाना कुरारा के मंगलपुर गांव में करीब आधा किमी दूर एक नलकूप रह रहे 70 वर्षीय किसान सिपाहीलाल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन


पुलिस को खून से सनी कुल्हाड़ी मौके पर पड़ी मिली है। मृतक के चार पुत्र हैं। किसान जनपद जालौन के ग्राम संदीप निवासी युवराज सिंह के खेत में उसके नलकूप की पिछले दस साल से रखवाली कर रहा था। 

सुबह घर न आने पर किसान का बेटा रामविलास जब नलकूप पर पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। किसान का भी बगल में चार बीघा खेत है। पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें