फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः फतेहपुर में अधेड़ किसान की बेरहमी से हत्या, खेतों में मिला रक्तरंजित शव

Fri, 05 Oct 2018 04:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक छोटा की फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में एक अधेड़ किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लहुलुहान हालत में उसकी लाश खेतों पर पड़ी मिली। परिजनों ने गांव के ही एक शख्स के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। 
विज्ञापन


फतेहपुर जिले में गाजीपुर थानाक्षेत्र के सामियाना गांव निवासी सुखराम रैदास उर्फ छोटा (50) गुरुवार शाम से कहीं गायब थे। शुक्रवार सुबह खेतों में ट्यूबबेल के पास उनकी लाश लहुलुहान हालत में पड़ी मिली। चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को शक है कि छोटा की हत्या खेत में ही गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। रंजिशन हत्या की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें