फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात हमलावर ने अधेड़ के सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 05 Oct 2018 04:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे अधेड़ को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली अधेड़ के सीने से पार हो गई। घायल को दिबियापुर सोएचसी से कानपुर रेफर कर दिया गया है।गोली मारने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा हिमांचल में संतोष कुमार (51) पुत्र सूबेदार अपने घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने संतोष के सीने में सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़ पड़े। इस बीच आरोपी गिरते पड़ते भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से घायल को कानपुर के लिए रेफर कर दिया।घायल की हालत कानपुर के हैलट में नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें