फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा रख बदमाश लूटकर ले गए साढ़े चार लाख रुपए

Mon, 26 Sep 2016 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद ग्राम चंदुईया में लुटेरों ने दो पेट्रोलपम्पकर्मियों की कनपटी पर तमंचा लगाकर साढ़े चार लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। थाना मेरापुर अचला -34 के सोनाली फीलिंग स्टेशन के मालिक अजीत सिंह ने अपने दो कर्मचारी पिंटू और जसवंत को साढ़े चार लाख रुपए जमा कराने बैंक भेजा था। दोनों मालिक की स्कॉर्पियों गाड़ी से तकरीबन 12: 45 पर बैंक ऑफ इंडिया की चंदुईया शाखा पहुंचे।  
विज्ञापन

कैश लिए पिंटू जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरा, ताबड़तोड़ दो बाइक आकर उसके पास आकर रुकी। एक बाइक सवार ने तमंचा निकलाकर पिंटू से पैसों का बैग छीन लिया और सिलसंडा रोड की तरफ रवाना हो गए। लूट के बाद दोनों ने पुलिस को इत्तला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला न तो बैंक का सीसीटीवी काम कर रहा था और न सुरक्षा के लिहाज से कोई गार्ड नियुक्त किया गया था।    शाखा प्रबंधक विवेक विष्णु ने बताया उनकी नियुक्ति 1 तारीख को हुई है। आते ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरा सुधारने के लिए आगरा के जेडओ ऑफिस रिपोर्ट भेजी है। पुलिस ने सीधे-सीधे बैंककर्मियों के माथे लापरवाही का ठीकरा फोड़ा है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें