फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: डाकू गौरी ने फिर मांगी रंगदारी, सरकारी काम भी रोका, दो लोगों को बंदूक की बटों से जमकर पीटा

Mon, 04 Jan 2021 07:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
डकैत गौरी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के मानिकपुर में एक सप्ताह के अंदर साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग ने रंगदारी वसूलने के लिए डाई चेकडैम के निर्माण कार्य को रविवार को रुकवाकर चार लाख रुपये की मांग की। इस दौरान वन विभाग के दो वन वाचरों को गैंग के सदस्यों ने बंदूक की बटों से पीटा और मजदूरों को धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन


रंगदारी देने के बाद ही काम शुरू करने की चेतावनी दी है। उधर, वन विभाग के अधिकारियों ने बहिलपुरवा थाने में जल्द ही तहरीर देने की बात कही है। दो वन वाचरों की पिटाई की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल वाचरों को मानिकपुर सीएचसी में भर्ती कराया।

वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मजदूरों से पूछताछ की। साथ ही वनकर्मियों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ददरी वन बीट क्षेत्र में डाई चेकडैम का निर्माण कार्य हो रहा है।
विज्ञापन


रविवार की शाम को मनरेगा के तहत दो दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। कुछ देर बाद ही आधा दर्जन असलहाधारी डाकू पहुंचे और मजदूरों को धमकाते हुए काम बंद करा दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद वन विभाग के वाचर जमुनिहाई निवासी मथुरा प्रसाद और बेलहरी के बंशीधर को पकड़ कर बंदूक की बटों से पीटा।
विज्ञापन

वन कर्मियों की पिटाई कर रहे डाकुओं ने अपने आप को डाकू गौरी यादव गैंग का सदस्य बताया। डाकुओं ने चार लाख रुपये की रंगदारी पहुंचाने के बाद ही काम शुुरू करने की धमकी देते हुए चले गए। डाकुओं के जाने के बाद पिटाई से घायल वन वाचरों ने मोबाइल से अफसरों को जानकारी दी।

सूचना पर मौके पर डीएफओ कैलाश प्रकाश और मारकुंडी वन रेंजर रमेश यादव अन्य अफसरों और कर्मियों के साथ पहुंचे। बहिलपुरवा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। डीएफओ ने बताया कि डाकू गौरी गैंग ने रंगदारी मांगने के लिए वारदात की है।

इसकी जानकारी एसपी अंकित मित्तल को दी गई है। रेंजर रमेश यादव ने बताया कि दोनों घायल वन वाचरों को इलाज के बाद गांव भेज दिया गया है। उधर, एसओ ने बताया कि अभी तक घायलों या वन विभाग की ओर से तहरीर नहीं मिली है। डकैतों के खिलाफ अभियान पहले से चल रहा है। गौरतलब है कि इसी सप्ताह में डाकू गौरी गैंग ने भाजपा नेता व ठेकेदार से सड़क का काम रुकवाकर साढे़ सात लाख की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें