इस पर भाई कुलविंदर सिंह ने उसे फोन कर घर जाकर पता करने को कहा। जब वह अपने भाई कुलविंदर सिंह के घर पहुंचा तो गेट भीतर से बंद था और घर के भीतर जाने वाले मुख्य दरवाजे पर ताला लटका था। इस पर उसने मामले की जानकारी गांव के सरपंच को दी। सरपंच और गांववालों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा गया।
अंदर कुलविंदर कौर का शव बिस्तर पर पड़ा था और उसके हाथ-पांव रस्सी से बंधे थे, जिससे लगता था कि हत्यारों ने पहचाने जाने पर कुलविंदर कौर को बांधकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। कुलविंदर कौर के सिर के बाल भी घटनास्थल पर बिखरे पड़े थे। इससे आशंका है कि कुलविंदर कौर की हत्यारों के साथ हाथापाई भी हुई होगी। महिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह उसे भाभी कुलविंदर कौर को साथ लेकर रिश्तेदारों के यहां हुई मौत पर अफसोस जताने जाना था।
अभी तक की जांच में लूट या चोरी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। कुलविंदर कौर के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। मृतका का पुत्र मनजिंदर सिंह कुवैत से भारत के लिए रवाना हो गया है। उसके मंगलवार तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। मामले की जांच की जा रही है। - सतविंदर सिंह, एसएचओ माहिलपुर।