फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तस्वीरों में देखें, कैसे ये तीन बहनें ‘झांसी की रानी’ बनकर फंसीं

Wed, 07 Jun 2017 06:50 PM IST
अनुराग मिश्रा, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
छेड़छाड़ का आरोप लगाकर युवक चप्पलों से पीटती बहनें
यूपी के उन्नाव में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर तीन बहनें गुस्से से आग बबूला होकर ‘झांसी की रानी’ बन गईं। तीनों ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसकी चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी।  
विज्ञापन

2 of 5
युवक को चप्पलों से पीटती महिलाएं
युवक अपना बचाव करने के लिए एसपी कार्यालय में घुस गया तो महिलाओं ने उसे यहां भी पीटा। एसपी कार्यालय में मौजूद सिपाही ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने उनकी एक नहीं सुनी।
 
विज्ञापन

3 of 5
युवक को चप्पलों से पीटती महिलाएं
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बहनों और युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। गंगाघाट थानाक्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी रामकुमार के बेटा आकाश एक मामले में जिला कारागार में बंद है। सोमवार को उसकी बहनें नीतू, गीता व पिंकी भाई से मिलने जिला कारागार आई थीं।
 

4 of 5
युवक को चप्पलों से पीटती महिलाएं
भाई से मिलने के बाद वापस तीनों अपने वकील से मिलने जा रही थीं तभी कचहरी के पास उनके भाई पर मुकदमा दर्ज कराने वाला रामबाबू दिख गया। यहां तीनों बहनों ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं तीनों बहनें उसे मारते हुए एसपी ऑफिस तक ले गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवक को चप्पलों से पीटने वाली तीनों बहनें
सरेराह युवक की पिटाई देख एसपी ऑफिस के बाहर मजमा लग गया। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लड़कियों के चंगुल से छुड़ाया और चारों को कोतवाली ले जाया गया यहां तीनों बहनों व युवक का मारपीट में चालान कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि सभी का चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें