बाबूपुरवा में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि उसका पड़ोसी ई-रिक्शा चालक बहाने से उसे हिंदुआना कब्रिस्तान ले गया और रेप किया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात 10 बजे वह घर पर थी। इसी बीच पड़ोसी ई-रिक्शा चालक रईस उर्फ सोनू ने उसे आवाज दी। घर से बाहर आने पर रईस ने उससे कहा कि उसका रिक्शा हिंदुआना कब्रिस्तान के पास खराब हो गया है। मदद मांगने पर युवती ने मां को उसके साथ जाने की जानकारी दी, फिर उसके साथ चली गई। कब्रिस्तान पहुंचकर रईस ने उसके साथ जबरदस्ती की।