थाना क्षेत्र के गांव नगला माधौ कन्नू में एक युवक किसान की गोली लगने से मौत हो गई। जंगली जानवर को भगाने के चक्कर में खुद के हथियार से उसको गोली लग गई।
मृतक के चाचा चंद्रपाल सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मेरा भतीजा धीरज पुत्र विशम्वर सिंह उम्र 30 वर्ष सुबह खेत पर गया थ। आलू की फसल में जंगली जानवर नुकसान कर रहे थे, धीरज ने जंगली सूअर को मारने के इरादे से गोली चला दी, इसी दौरान जंगली जानवर ने धीरज पर हमला कर दिया, जिससे गोली धीरज के सीने में लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । एसओ उधल सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।