फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Sat, 20 Feb 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सचेंडी में पड़ोसी ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची को कानपुर उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपी की बहन ने सबसे पहले भाई के कमरे से बच्ची के रोने की आवाज सुनी थी।
विज्ञापन


इस जानकारी के बाद आरोपी के घर पहुंची बच्ची की मां को धक्का देकर आरोपी भाग खड़ा हुआ। इसके बाद भड़के ग्रामीणों ने आरोपी केे घर को घेर लिया। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। थाना सचेंडी के एक गांव में रहने वाले मजदूर दंपति की चार साल की बेटी शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला ट्रैक्टर चालक अनुज (20) बच्ची को बहला फुसला कर घर ले गया। कुछ देर के बाद कमरे से रोने की आवाज आने पर आरोपी की बहन बच्ची की मां के पास जानकारी देने को पहुंची। युवक के घर में बच्ची को खून से लथपथ देखकर मां ने आरोपी को पकड़ लिया।

कुछ ही देर में आरोपी महिला को धक्का देकर फरार हो गया। उधर, घटना के बाद भड़के गांववालों ने आरोपी के घर को घेर लिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर माहौल को बिगड़ने से बचाया। एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने फोरेंसिक टीम बुलाकर बच्ची को मेडिकल के लिए उर्सला अस्पताल भेजा है। ऐतिहातन मौके पर फोर्स को भी तैनात किया। उधर फारेंसिक टीम ने दुष्कर्म का शिकार बच्ची के कपड़ों से सैंपल एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें