छात्रा के परिजनों ने पड़ोसी युवक पर रेप का मामला दर्ज कराया है
घर में सो रही छात्रा को अगवा कर युवक ने दूध डेयरी में बंध बना लिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। छात्रा के परिजनों ने पड़ोसी युवक पर रेप का मामला दर्ज कराया है। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है।
बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार गुरुवार रात बरामदे में सो रहा था। आरोप है कि रात में किसी समय परिवार की किशोरी को पड़ोसी युवक मुंह दबाकर उठा ले गया। पास ही स्थिति दूध की डेयरी में ले जाकर रेप किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी बीए की छात्रा है। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने छात्रा को बिस्तर पर न देख खोजबीन शुरू की। इस दौरान वह पास ही स्थित डेयरी में मिली। इस दौरान आरोपी भाग निकला। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बकेवर एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।