बस्ती। हाइवे पर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया पुलिस चौकी के समीप साइकिल से घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरवा निवासी मातादीन पांडेय किसी कार्य से शहर आए थे। काम निपटा कर वापस घर जाते समय फुटहिया पुलिस चौकी के पास हादसा हो गया। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये बस्ती भेज दिया है।
एक अन्य घटना में कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के बाबा ढाबा के सामने हाइवे पर शाम को बस्ती से अपने घर जा रहे हरैया थाना क्षेत्र के शंभूपुर निवासी श्री कांत शुक्ल (62) को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।