फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव की रंजिश में महिलाओं से छेड़छाड़, फायरिंग, मारपीट, आगजनी

Thu, 13 Oct 2016 03:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोपी भी लगाया गया
विज्ञापन
कानपुर देहात रूरा थाने के जजमुइया गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में बुधवार रात वर्तमान प्रधान के घर फायरिंग और आगजनी की गई। प्रधान ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप पूर्व प्रधान पर लगाया है। 
विज्ञापन

रूरा के जजमुइयां गांव निवासी पूर्व प्रधान चौधरी राम सिंह यादव और वर्तमान प्रधान पप्पी पाल के बीच एक साल से प्रधानी की रंजिश चल रही है। पप्पी के पति अशोक पाल का आरोप है कि बुधवार की रात करीब एक बजे राम सिंह अपने 35-40 साथियों के साथ आया और उनके घर पर फायरिंग करने लगा। घर के पुरुषों से मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए आगजनी कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी भाग निकले। आगजनी से उसके घर का कीमती सामान जल गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, एसपी से मांगी सुरक्षा

ग्रामीणों में थाना घेरकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की - फोटो : अमर उजाला
मारपीट, आगजनी और छेड़छाड़ से दहशत में आये पप्मी पाल के समर्थक ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधीक्षक से ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग भी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें