पुजारी की फाइल फोटो, मंदिर में जांच पड़ताल करती पुलिस
यूपी के फतेहपुर में सोमवार तड़के दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई। यहां के गुगौली गांव में मंदिर के अंदर सो रहे पुजारी को उस समय मार डाला गया जब वह गहरी नींद में सो रहा था। पुलिस की मानें तो हत्यारा कोई करीबी ही है। मामले की छानबीन की जा रही है।
फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव में रविवार रात भवानी देवी मंदिर परिसर में सो रहे पुजारी कुंवर बहादुर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उनके सिर में गोली मारी जिससे मौके पर ही सांसे थम गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
कुंवर बहादुर सिंह 68 गुगौली गांव में ही रहा करते थे। यह चार भाइयों में बड़े थे। दो भाई अविवाहित हैं। इनकी भी शादी नहीं हुई थी। 3 साल से यह हर रात मंदिर परिसर में ताला लगाकर बाहर बने चबूतरे पर सोया करते थे। रविवार रात भी कंबल लपेटकर यह सोए थे। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो आसपास खून फैला हुआ था। जिस करवट सोए थे बदमाशों ने उसी करवट सिर में गोली मारी थी। सिर में एक जगह बड़ा घाव और एक छोटा घाव है। फॉरेंसिक टीम का मानना है कि शायद बदमाशों ने दो गोली मारी है।
कुर्ते में 320 रुपए मिले
पुजारी की फाइल फोटो
मंदिर परिसर खुला पाया गया हालांकि पास ही कुंडी में टंगे कुर्ते में 320 रुपए मिले । मंदिर के भीतर बॉक्स पूजा का सामान सब कुछ जैसे का तैसा था। केवल दानपात्र चाबी से खुला हुआ था जिसमें कुछ सिक्के देखे गए । यह मंदिर ग्राम समाज की जमीन पर बना हुआ है । इस वजह से मंदिर में जमीन का कोई विवाद नहीं है। रेलवे लाइन किनारे बने इस मंदिर में चढ़ावा भी कम ही आता था। पुजारी का एक भाई फौज से रिटायर हैं जो खेती काम देखते हैं और दूसरा भाई कहीं बाहर नौकरी करता है।
हत्यारे ने किया पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास
जांच पड़ताल करती पुलिस
एक भाई घर में ही रहकर खेती में सहयोग करते हैं। एसपी कवीन्द्र प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। लोगों और फॉरेंसिक टीम से बातचीत के बाद उन्होंने बताया कि फिलहाल अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है ।फौरी तौर पर जमीन या परिवार का कोई भी बात सामने नहीं आ रहा पर यह तो तय है कि हत्या की गई है जरूर कोई ना कोई ठोस वजह होगी । जहां तक दानपात्र खुले होने की बात है तो वह पुलिस को भ्रमित करने के लिए भी हो सकता है।