फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच करने जा रही गर्लफ्रेंड को मार-मारकर किया अधमरा

Sat, 15 Oct 2016 02:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रेमी बोला दूसरे लड़के से भी संबंध रखने लगी थी प्रेमिका
विज्ञापन
कानपुर भीतरगांव कस्बे की ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में प्रेमी द्वारा प्रेमिका की पिटाई का अनोखा मामला सामने आया है। यहां के एक लड़के ने शौच जा रही अपनी प्रेमिका को कांच की बोतल से इस कदर पीटा कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना घाटमपुर के साढ़ चौकी क्षेत्र के महानीपुर गांव निवासी एक युवक का पड़ोसी युवती से करीब तीन सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से युवती अपने प्रेमी से बातचीत नहीं कर रही थी। इसी से नाराज होकर प्रेमी ने युवती की उस समय बेरहमी से पिटाई कर दी जब वह शौच के लिये घर से बाहर निकली थी। प्रेमिका की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रेमी का कहना है कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे लड़के से भी संबंध रखती है और उसे भी बेवकूफ बनाकर रुपये ऐंठने का काम कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें