फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबाव डाल बदलवाई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Tue, 20 Dec 2016 12:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

आटाचक्की में आटा की बोरी उठाने गई थी किशोरी
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के बेहटागोकुल थाना पुलिस ने थाने आए दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर दबाव डालकर तहरीर बदलवा ली। इसके बाद हिरासत में लिए गए आरोपी को छोड़ दिया। मारपीट में ही किशोरी को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा। किशोरी के पिता से पूरी बात जानने के बाद डॉक्टरों ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल भेज दिया। सोमवार को किशोरी से दुष्कर्म का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी (14) 8 दिसंबर को सुबह गांव की चक्की पर आटा की बोरी उठाने गई थी। आरोप है कि चक्की मालिक के बेटे ने अकेली पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर जाकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। उसी दिन किशोरी के पिता ने थाने जाकर दुष्कर्म की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में भी ले लिया। शाम को युवक को छोड़ दिया गया। इस पर किशोरी का पिता दूसरे दिन फिर थाने पहुंचा। उसका आरोप है कि पुलिस ने जबरिया उससे मारपीट की तहरीर लिखवाई। किशोरी के पिता ने कई दिन थाने के चक्कर लगाए लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की।

एसपी से शिकायत करने की चेतावनी देने पर पुलिस ने मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने रविवार को किशोरी के साथ मारपीट का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा था। पीड़िता के पिता ने डाक्टरों को पूरा मामला बताया। इससे डाक्टरों ने किशोरी को महिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार को डाक्टर न होने के कारण किशोरी का मेडिकल नहीं हो पाया। सोमवार को किशोरी से दुष्कर्म की मेडिकल किया गया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने कहा कि मंगलवार को एसपी से शिकायत करेगा। बेहटा गोकुल के थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की गई थी जिसमें मारपीट का मामला संज्ञान में आया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। तहरीर बदलवाने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें