फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्रा पुलिस की लापरवाही से चोरी

Fri, 09 Jan 2015 02:51 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर साउथ। बर्रा मलिक पुरम के रहने वाले जयदीप सिंह उर्फ राजा परिवार सहित गुरुवार सुबह अमृतसर से घर वापस आ गए। पूरा परिवार चोरी की वारदात से गहरे सदमे में हैं। राजा ने बताया कि चोरों ने घर में एक पैसा नहीं छोड़ा है यहां तक कि बच्चों का गुल्लक तक उठा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि फोन पर पड़ोसियों से चोरी होने का पता चला साथ ही यह भी पता चला कि पुलिस को बार-बार जानकारी देने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुुंची। अगर समय पर पुलिस आ जाती तो चोर पकड़ में आ सकते थे। वह बर्रा पुलिस की इस लापरवाही की लिखित शिकायत आईजी और एसएसपी से करेंगे।
विज्ञापन

राजा परिवार सहित तीन चार दिन पहले अमृतसर दर्शन करने गए थे। पड़ोसी महिला सरोज ने फोन पर चोरी की सूचना दी तो राजा और उनकी पत्नी रमनदीप के होश उड़ गए। फौरन आगे का प्रोग्राम रद करके आनन-फानन में घर वापस आए। घर के भीतर का नजारा देखा तो दीवान, आलमारी, लॉकर सहित पूरे घर में उथल-पुथल की गई थी। पूछताछ में राजा ने बताया कि चोर नगदी, ज्वैलरी और लैपटॉप सहित लगभग दस लाख का माल समेट ले गए। चोर दोनो बच्चों का गुल्लक भी उठा ले गए हैं। राजा की तहरीर पर बर्रा पुलिस ने देर शाम चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें