उन्नाव के जंगल में महिला से अश्लीलता और वीडियो वायरल करने के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राहुल और आकाश नाम के दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश जारी है। वीडियो में एक महिला को ये तीनों लड़के परेशान कर रहे थे। पीड़ित महिला रहम की भीख मांगती रही लेकिन इन तीनों का दिल नहीं पसीजा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
उन्नाव जिले से वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला चिल्ला रही है उसे एक जंगली इलाके में दो लड़कों द्वारा उठाकर ले जाया गया है। तीसरा वीडियो शूट करता है और इसे वायरल करने की धमकी देता है। जैसे ही दो लड़के उसे पीछे से पकड़ते हैं। महिला कहती है कि,
"भाई एेसा काम मत करो (भाई, कृपया यह मत करो)।" वीडियो में मौजूद लड़के महिला को उसके बालों से खींचते हैं और उससे अभद्र भाषा में बातचीत करते हैं। महिला वीडियो बनाने का विरोध करती है लेकिन ये तीनों लड़के उसके साथ हैवानियत करते हैं।
वहीं इस मामले में उन्नाव के एसपी अनूप सिंह का कहना है कि एक वीडियो जिसमें 3 लड़के एक महिला से छेड़छाड़ कर रहे हैं, वायरल हो रहा है। हम वीडियो के स्रोत को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी टीम इस पर काम कर रही है। हम आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।