फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढली में महिला के सिर पर गिरा पत्थर, ब्रेन डेड

Fri, 06 Jul 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ढली के पास सिर पर पत्थर गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद महिला कोमा में चली गई है। महिला की हालत काफी गंभीर है। आईजीएमसी के ट्रॉमा वार्ड में महिला का वेंटिलेटर पर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। देर शाम महिला को पीजीआई रेफर करने की बात हो रही थी।

विज्ञापन


घटना वीरवार सुबह नौ बजे की है। महिला के ससुर गुलाब सिंह चौहान ने बताया कि वह गांव कोटला तहसील कोटखाई की रहने वाले हैं। वीरवार को उनकी बहू सुमन (26) रोजाना की तरह अपने तीन साल के बच्चे को प्ले स्कूल में छोड़कर ढली स्थित अपनी मां के घर लौट रही थी। नौ बजे जब वह ढली पहुंची तो पहाड़ी से अचानक एक पत्थर सुमन के सिर पर गिर गया। सिर पर पत्थर लगने के बाद से महिला का ब्रेन डेड हो गया।

दिमाग तक खून की सप्लाई पहुंचाने वाली नस भी डैमेज हो गई है। महिला वहीं कुछ देर पड़ी रही। कुछ समय बाद एक जागरूक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी में महिला को आईजीएमसी पहुंचाया। यहां पर इमरजेंसी में लाने के बाद महिला को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया।
विज्ञापन


न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टराें ने महिला को उपचार दिया। करीब सवा बारह बजे महिला को ट्रामा वार्ड में वेंटिलेटर पर रखकर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत काफी गंभीर है।

वहीं अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि हादसे में घायल महिला की हालत काफी नाजुक है। महिला का ब्रेन डेड हो गया है। देर शाम परिजन महिला को पीजीआई ले गए।

तमाशबीन बने लोग, बनाते रहे वीडियो- शिमला के ढली में महिला के साथ जब यह हादसा पेश आया तो कोई भी व्यक्ति महिला को उठाकर अस्पताल ले जाने के लिए आगे नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोग यहां पर तमाशबीन बने रहे और फोन पर घटना की वीडियो बनाते रहे।

जानकारी के मुताबिक जुब्बल का रहने वाला एक जागरूक व्यक्ति वहां से गुजरा और महिला को सड़क से बेहोशी की हालत में एक कुली की मदद से अपनी गाड़ी में बिठाकर आईजीएमसी पहुंचाया। हादसे के दौरान सड़क के कोने पर पड़े पर्स में मिले कांटेक्ट नंबर से परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें