फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगहों पर सिपाहियों का गुंडाराज

Sun, 10 Jan 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
काकादेव में सिपाही धर्मेन्द्र यादव ने रंगदारी नहीं देने पर चाट का ठेला पलटा दिया और दुकानदार प्रमोद को गिराकर लात-घूसों, डंडों से पीटा। सिपाही की गुंडई से त्रस्त लोगों ने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। थाने पर बढ़ता हंगामा-बवाल देख एसपी पश्चिम भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निलंबन का आश्वासन दिया तो भीड़ का गुस्सा शांत हुआ। एसपी पश्चिम राजेश एस ने बताया कि सिपाही के खिलाफ रिपोेर्ट दर्ज कर हिरासत में लिया है।

रोशन नगर निवासी प्रमोद आगरा स्वीट हाउस के समाने चाट-बतासे का ठेला लगाता है। प्रमोद ने बताया कि शनिवार देर शाम लाइन में तैनात सिपाही धर्मेन्द्र यादव दुकान पर पहुंचा और फुटपाथ पर ठेला लगाने पर रंगादारी मांगने लगा। आए दिन सिपाही की वसूली से त्रस्त प्रमोद ने रंगदारी देने से इनकार किया तो सिपाही ने गुंडई दिखाते हुए ठेला पलटा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रमोद को बीच सड़क गिराकर लातघूसों-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता पर उतारू हो गया और गाली गलौज करने लगा। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर काकादेव एसओ उदय यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सिपाही को हिरासत में लिया।

सिपाही की गुंडई से आजिज हो चुके व्यापारी और क्षेत्रीय लोग एकजुट होकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की बात पर अड़ गए। पुलिस का आरोपी सिपाही का पक्ष लेते देख भीड़ उग्र हो गई और कार्रवाई की मांग पर थाने में हंगामा शुरू कर दिया।

एक घंटे तक थाने में चले हंगामे के बाद एसपी पश्चिम राजेश एस ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो भीड़ शांत हुई।
दुकानदार प्रमोद ने सिपाही के खिलाफ आठ सौ रुपये छीनने और मारपीट की तहरीर दी है। पड़ताल में पता चला कि सिपाही छह माह पूर्व काकादेव थाने में ही तैनात था। रंगदारी और नशेबाजी के चलते लाइन हाजिर किया गया था। इसके बाद भी दुकानों से वसूली बंद नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें