फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की गुंडई: सिपाही ने बैंक की लाइन पर बरसाए डंडे

Wed, 30 Nov 2016 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
बैंक की लाइन में लगे लोगों पर फूटा सिपाही का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बैंक में जमा रुपये निकालने के लिए घंटों लाइन में लगे लोगों पर पुलिस के डंडे कहर बनकर टूटे। मंगलवार को बिना नेम प्लेट लगाए सिपाही ने फजलगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पब्लिक पर डंडे बरसा दिए। हमले से एक बुजुर्ग घायल हो गए। गुस्साई पब्लिक ने बैंक के बाहर हंगामा कर दिया। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

बैंक के अंदर पांच सिपाही थे तैनात

2 of 4
बैंक के बाहर लोगों को खदेड़ते पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
एसबीआई की फजलगंज शाखा के बाहर दोपहर करीब दो बजे रुपये निकालने और जमा करने के लिए लाइन में सिर्फ 50 लोग ही लगे थे।
इनमें महिलाएं भी थीं। बैंक के अंदर पांच सिपाही तैनात थे। बैंक के मुख्य गेट पर तैनात बिना नेम प्लेट लगाए एक सिपाही अपनी पहचान वाले लोगों को अंदर करवा रहा था। इसका पब्लिक ने विरोध किया। इस दौरान सिपाही ने एक अन्य जानने वाले को बैंक के अंदर पहुंचाने की कोशिश की तो लाइन में लगे लोगों ने भी गेट धकियाना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन

बैंक के बाहर मची अफरातफरी

3 of 4
बैंक के मेनगेट पर धक्का मुक्की के दौरान ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इससे अफरातफरी मच गई। लोगों के गेट धकियाने से गुस्साए सिपाही ने डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इसकी चपेट में आए एक बुजुर्ग को कई डंडे लगे। अन्य लोगों को भी चोट आई। नाराज लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया और मैनेजर से शिकायत की। लोगों का आक्रोश बढ़ने पर अन्य सिपाही भाग लिए। 


 
विज्ञापन

पब्लिक परेशान

4 of 4
पुलिस की बर्बरता की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
एसबीआई की फजलगंज शाखा के चीफ मैनेजर मोहित श्रीवास्तव ने कहा, बैंक परिसर में लोगों पर डंडे चलाना गलत है। वे थानाध्यक्ष से इसकी शिकायत करेंगे। पब्लिक वैसे भी परेशान है। ऐसे में उन्हें समझाने के लिए धैर्य से काम लेना चाहिए। पब्लिक को हैंडल करने के लिए डंडे का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें