बैंक में जमा रुपये निकालने के लिए घंटों लाइन में लगे लोगों पर पुलिस के डंडे कहर बनकर टूटे। मंगलवार को बिना नेम प्लेट लगाए सिपाही ने फजलगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पब्लिक पर डंडे बरसा दिए। हमले से एक बुजुर्ग घायल हो गए। गुस्साई पब्लिक ने बैंक के बाहर हंगामा कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
बैंक के अंदर पांच सिपाही थे तैनात
2 of 4
बैंक के बाहर लोगों को खदेड़ते पुलिस वाले
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
एसबीआई की फजलगंज शाखा के बाहर दोपहर करीब दो बजे रुपये निकालने और जमा करने के लिए लाइन में सिर्फ 50 लोग ही लगे थे।
इनमें महिलाएं भी थीं। बैंक के अंदर पांच सिपाही तैनात थे। बैंक के मुख्य गेट पर तैनात बिना नेम प्लेट लगाए एक सिपाही अपनी पहचान वाले लोगों को अंदर करवा रहा था। इसका पब्लिक ने विरोध किया। इस दौरान सिपाही ने एक अन्य जानने वाले को बैंक के अंदर पहुंचाने की कोशिश की तो लाइन में लगे लोगों ने भी गेट धकियाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बैंक के बाहर मची अफरातफरी
3 of 4
बैंक के मेनगेट पर धक्का मुक्की के दौरान ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इससे अफरातफरी मच गई। लोगों के गेट धकियाने से गुस्साए सिपाही ने डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इसकी चपेट में आए एक बुजुर्ग को कई डंडे लगे। अन्य लोगों को भी चोट आई। नाराज लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया और मैनेजर से शिकायत की। लोगों का आक्रोश बढ़ने पर अन्य सिपाही भाग लिए।
पुलिस की बर्बरता की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
एसबीआई की फजलगंज शाखा के चीफ मैनेजर मोहित श्रीवास्तव ने कहा, बैंक परिसर में लोगों पर डंडे चलाना गलत है। वे थानाध्यक्ष से इसकी शिकायत करेंगे। पब्लिक वैसे भी परेशान है। ऐसे में उन्हें समझाने के लिए धैर्य से काम लेना चाहिए। पब्लिक को हैंडल करने के लिए डंडे का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।