फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मुठभेड़ में टॉप-10 अपराधी को लगी गोली, साथी फरार

Wed, 18 Dec 2019 05:33 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टॉप-10 अपराधी को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में नौबस्ता पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद थाने के टॉप-10 अपराधी दिनेश प्रजापति को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी का साथी दीपू भागने में कामयाब हो गया। आरोपी  पर नौबस्ता, घाटमपुर समेत लखनऊ के कई थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


नौबस्ता पुलिस मंगलवार देर रात बंबा रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तिवारी चौराहे की तरफ से नौबस्ता थाने का टॉप-10 अपराधी दिनेश प्रजापति निवासी गांव इमलीपुर बिधनू अपने साथी दीपू निवासी बिधनू के साथ बाइक से आ रहा था। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपितों ने खुद को फंसता देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जबावी कार्रवाई में दिनेश प्रजापति के पैर में गोली लगने से वह गिर पड़ा। इस दौरान उसका साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। जिसके बाद पुलिस आरोपित को उपचार के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर ले गई।

थाना प्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपित पर नौबस्ता, घाटमपुर समेत लखनऊ में चोरी, एनडीपीएस, गैंगेस्टर आदि कई गंभीर धाराओं में 26 मुकदमें दर्ज है। पकड़े गए आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जेल भेेज दिया गया। फरार साथी दीपू की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें