कानपुर के चकेरी अहिरवां पुलिस पर कमल वाल्मीकि हत्याकांड के बाद फिर एक बार गंभीर आरोप लगे हैं। हाईस्कूल के नाबालिग 16 वर्षीय छात्र अर्जुन वर्मा की अहिरवां चौकी के दो सिपाहियों और चौकी इंचार्ज पर दो दिन तक बेहरमी से पीटने की बात फोटो के साथ सार्वजनिक हुई है। बताया कि चौकी के बाद में उसे दो दिन तक चकेरी थाने में बंद रखा गया।
दर्द इतना था कि सहन नहीं कर पा रहा था। भाई मिलने पहुंचा, तो मिलने नहीं दिया गया। इसपर डिफेंस कालोनी निवासी एक अधिवक्ता के माध्यम से 15 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ा गया। इसमें 50 हजार रुपये की मांग थी। बाद उसके भाई को अधिवक्ता ने बचे 5 सौ रुपये वापस किए।
बताया कि वो मीट की दुकान लगाकर परिवार के खर्च में हाथ बंटाटा है, पहले पित्रपक्ष, नवरात्र के बाद अभी अन्य त्योहारों के कारण दुकान नहीं लग पा रही है। दुकान के चलते उसकी चौकी में जान पहचान भी है। बताया कि उसके दोस्त ऋषभ का एक पड़ोसीे (टेलर) से विवाद हुआ था। जिसमें एक पड़ोस में रहने वाले एक सिपाही के बीच में पड़ने पर दोस्त की बहस हो गई थी।