panchayat election 2021: चुनावी खुन्नस में विपक्षियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार अभिषेक रावत के पिता व बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए।
महोबा में विकासखंड जैतपुर की ग्राम पंचायत मंगरोल कला में बुधवार की रात प्रधान प्रत्याशी अभिषेक रावत के पिता अखिलेश रावत को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने में भी तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अखिलेश रावत की तहरीर पर पुलिस ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी अर्जुन सिंह समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत के बड़े पुत्र अभिषेक रावत ग्राम पंचायत मंगरोल कला से ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं।
इसी ग्राम पंचायत से अर्जुन सिंह भी चुनाव मैदान में है। बुधवार की रात लगभग 11 बजे दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर अर्जुन सिंह ने अपने तीन दर्जन साथियों के साथ अखिलेश रावत पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
बीच बचाव करने पहुंचे अमर गंगेले, राकेश मिश्रा व राजाबाबू को मारपीटकर घायल कर दिया। अखिलेश रावत की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी अर्जुन सिंह के अलावा अतिबल सिंह, सियाराम, नरेंद्र सविता, प्रताप, कृष्णा, इंद्रेश कुमार, बबला, रणजीत उर्फ भूरा, संदीप, मर्दन सिंह, आशीष राजपूत, द्वारिका, मथुरा, महीपत व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।