फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चुनावी रण खत्म तो शुरू हुआ भड़ास निकालने का दौर, हार से हताश प्रत्याशी ने प्रतिद्वंद्वी को घर में घुसकर पीटा

Tue, 04 May 2021 04:36 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सेनपूरब पारा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी दयालू सिंह व शिवकुमार साहू आमने सामने खड़े हुए थे। दोनों प्रत्याशी चुनाव हार गए और मजरा ओरछी गांव के प्रत्याशी रामनरेश सिंह चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू विकासखंड में पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद अब लोग एक दूसरे पर खुन्नस निकाल रहे हैं। ग्राम सभा सेन पूरब पारा से हारे हुए प्रत्याशी ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के घर में घुसकर परिवार को लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


सेनपूरब पारा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी दयालू सिंह व शिवकुमार साहू आमने सामने खड़े हुए थे। दोनों प्रत्याशी चुनाव हार गए और मजरा ओरछी गांव के प्रत्याशी रामनरेश सिंह चुनाव जीत गए। इस हार के बाद दयालू अपने समर्थकों के साथ शिवकुमार के घर गया और उसके चुनाव में खड़े होने के कारण ही अपने चुनाव में हार जाने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी।

बीच बचाव में आये शिवकुमार की पत्नी, बेटी और बेटों को भी लाठी डंडों और लात घूंसों से पीटा। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और गालीगलौज का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें