उद्योगपति कोठारी की मीडिया से प्राप्त पुरानी फोटो
देश के बड़े कारोबारी और पान पराग मसाला कंपनी के मालिक दीपक कोठारी के घर करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। इस खबर से पूरे उद्योग जगत में खलबली मच गई है। मामला दीपक कोठारी का होने के कारण पुलिस 24 घंटे तक बड़ी चोरी की ये घटना छुपाती रही। चोरी गए सामान की कीमत 3 करोड़ से भी ज्यादा की बताई जा रही है।
कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र के तिलक नगर में है दीपक कोठारी का घर। पुलिस ने चोरी के सम्बंध में तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया, जिसमे एक महिला भी शामिल है। पान मसाला कारोबारी दीपक कोठारी 17 अप्रैल से 29 अप्रैल तक बिजनेस दौरे पर शहर से बाहर थे। तभी चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी गए समान की रकम 3 करोड़ से ज्यादा होने की संभावना है। चोरी गए समान में अधिकतर जेवर और नगदी शामिल। इनकम टैक्स विभाग के डर से खुद दीपक कोठारी मामले को छुपाते रहे। सूत्रों की माने तो इनकम टैक्स विभाग में चोरी की गई रकम कोई भी हिसाब किताब नही है। मामले की जांच चल रही है।