फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर दोस्ती कर की शादी, पीछा छुड़ाने को पति ने ही अपने चार साथियों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

Sat, 04 Jan 2020 02:17 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या उसके पति ने ही अपने चार साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने के साथ शुक्रवार देर रात उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके साथियों की तलाश जारी है। महिला पुराना मध्य पुलिस, आजमगढ़ की रहने वाली थी॥  दोनों की फोन के जरिए दोस्ती हुई थी और फिर दोनों ने प्रेम विवाद किया था। शनिवार को पुलिस घटना का खुलासा करेगी। 
विज्ञापन


28 दिसंबर की सुबह बिठूर रोड पर महिला का शव पड़ा मिला था। तीन दिन बाद भी जब शिनाख्त नहीं हो सकी थी तो पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया था। जिसमें पता चला था कि उसकी गला दबाकर हत्या की थी। इस बीच दो दिन पहले महिला की शिनाख्त हुई।

महिला का नाम नेहा उर्फ सीता(30) है और वह आजमगढ़ के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब छह महीने पहले बजरिया निवासी शहनवाज से फोन के जरिए नेहा का संपर्क हुआ था। बातचीत होने के बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया और तीन महीने पहले दोनों शादी कर ली थी।

तब से नेहा जाजमऊ में किराए के मकान मे रह रही थी। पिछले कुछ दिनों से नेहा लगातार शहनवाज से जिद कर रही थी कि वह अपने परिजनों से उसको मिलवाए और अपने घर पर रखे लेकिन शहनवाज इसके लिए तैयार नहीं था। सूत्रों ने बताया कि इस बात को लेकर दोनों का विवाद होता था।
विज्ञापन

ऐसे में शहनवाज ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर नेहा को मारने की साजिश रची। 27 दिसंबर को डिनर कराने की बात कहकर उसको कार से लाए। फिर उसको शराब पिलाया और गला सकर मार दिया। शव बिठूर मार्ग पर फेंक दिया था। अब पुलिस ने नेहा के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।

ऐसे हुई शिनाख्त
पुलिस ने शहर समेत आसपास के जिलों में नेहा की फोटो तस्दीक के लिए भेजी थी। वहीं अखबारों में भी खबर छपी। जब जाजमऊ निवासी नेहा के मकान मालिक ने हत्या की खबर पढ़ी तो उनको कुछ शक हुआ। क्योंकि नेहा 27 दिसंबर से घर पर नहीं थी। ऐसे में उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इधर पुलिस ने घटना स्थल के पास के मोबाइल टावर का डाटा डंप कराया तो सैकड़ों संदिग्ध नंबर चिन्हित किए, इसमें शहनवाज का भी नंबर था। इस तरह से नेहा की शिनाख्त हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें