फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 बार चाकूओं से गोदा, सिर की सभी हड्डियां तोड़ने के बाद निशा का चेहरा पिचका दिया

Fri, 14 Jul 2017 12:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर का हाईप्रोफाइल निशा मर्डर केस
निशा को जिस बेरहमी से मारा गया उससे ये साफ जाहिर हो रहा है कि हत्यारा कोई करीबी ही है। उसके सिर की सभी हड्डियां टूटी थीं, दोनों गालों और गर्दन को 13 बार चाकुओं से गोदा गया। कनपटी के नीचे वाले हिस्से को किसी पत्थर से तोड़ा गया इसके बाद चेहरे का बायं हिस्सा पूरी तरह से पिचका दिया गया। इस नृशंस हत्या से पूरे शहर में सनसनी फैली है। हाईप्रोफाइल मर्डर केस होने के कारण पुलिस हर एक सुराग की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।  
 
विज्ञापन

2 of 6
निशा मर्डर केस
कानपुर तिलक नगर में जेपी श्रीवास्तव कंपाउंड जैसे पॉश इलाके में बुधवार दिनदहाड़े घर में घुसकर शेयर ब्रोकर व मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर की पत्नी की सिर कूंचकर और चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली थीं। हत्यारों ने किसी भारी-नोकीली वस्तु से इतनी बेरहमी से वार किए कि उनके सिर की सभी हड्डियां टूट गईं। सिर और चेहरे का बायां हिस्सा पिचक गया। चेहरे और गर्दन पर चाकू से भी वार किए गए। शाम को उनकी शिक्षिका बेटी स्कूल से घर लौटी तो खून से लथपथ उनका शव डाइनिंग टेबल के पास पड़ा मिला। एडीजी अविनाश चंद्र, आईजी आलोक सिंह, एसएसपी सोनिया सिंह फोर्स के साथ पहुंची। फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम के साथ जांच की।    
विज्ञापन

3 of 6
निशा मर्डर केस
मौके से रसोई में प्रयोग होने वाला खून से सना चाकू मिला है। एसएसपी के मुताबिक बेडरूम में सामान बिखरा है लेकिन लूट, व्यक्तिगत रंजिश, पारिवारिक संबंधों की रंजिश आदि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वारदात के पीछे किसी करीबी या घर के जानकार का हाथ माना जा रहा है। घर में पुताई-पुट्टी का काम हुआ था, उनके कारीगरों की डिटेल भी जुटाई जा रही है। रात में ही पोस्टमार्टम करवाया गया। जेपी श्रीवास्तव कंपाउंड निवासी अरुण केजरीवाल शेयर ब्रोकर व मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर हैं। परिवार में पत्नी निशा (52), बेटा कृष्णा उर्फ तनु और दो बेटियां सोनम व सोनाली हैं। बड़ी बेटी सोनम इंडियन आयल लखनऊ में कार्यरत है। छोटी बेटी सोनाली कंगारू किड्स स्कूल में शिक्षिका है। अरुण और बेटा कृष्णा यहां काम संभालते हैं। अरुण की पत्नी निशा घर संभालती थीं। अरुण के पिता आत्माराम केजरीवाल भी बड़े शेयर ब्रोकर थे।  

4 of 6
निशा मर्डर केस
बुधवार सुबह बेटा कृष्णा, पिता के साथ ऑफिस चला गया।  सोनाली पढ़ाने स्कूल चली गई। घर में पत्नी निशा और नौकरानी शांति थीं। दोपहर करीब दो बजे शांति भी घर से चली गई। शाम को करीब पांच बजे छोटी बेटी सोनाली घर लौटी तो बंगले के गेट खुले थे। वह अंदर गई तो कमरे में डाइनिंग टेबिल के पास निशा की खून से सनी लाश पड़ी थी। सिर और चेहरा खून से सना था। खून फर्श पर बहकर दूर तक गया था। लाश के बगल में खाली कटोरी, तकिया और फूलदान पड़ा था। यह नजारा देख सोनाली चीख पड़ी।
विज्ञापन

5 of 6
निशा मर्डर केस
उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। सोनाली ने पापा अरुण और यूपी 100 को फोन किया पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सोनाली को पुलिस बुलाने के लिए खुद थाने जाना पड़ा। इसके बाद इंस्पेक्टर फोर्स के साथ आए। उनके पीछे सीओ, एसपी वेस्ट, एसएसपी, आईजी और एडीजी भी पहुंच गए। विधायक नीलिमा कटियार और उनकी मां पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार भी पहुंच र्गइं। एसएसपी करीब तीन घंटे पड़ताल के बाद बाहर आईं। एसएसपी ने बताया कि बेडरूम में सामान बिखरा मिला है लेकिन लूट की आशंका कम लग रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उधर देर रात ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निशा मर्डर केस
निशा के शव का बुधवार देर रात पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार किसी भारी और नोकीली वस्तु (जैसे ईंट-पत्थर का कोना) से सिर कूंचकर और चाकू मारकर हत्या की गई। वार इतने जोर से किए गए कि चेहरे और सिर की सभी हड्डियां टूट गईं। नोकदार वस्तु के प्रहार से सिर में गड्ढे पड़ गए थे। दोनों गालों और गर्दन में 13 बार चाकू भी मारे गए थे। चाकू के 13 वार सीधे, आड़े-तिरछे थे, जैसे कोई अंधाधुंध वार करता है। कनपटी में भी गड्ढा था जैसे ईंट के किनारे से वार किया गया हो। भारी वस्तु के प्रहार से चेहरे का बायां हिस्सा एकदम पिचक गया था। अधिक रक्तस्राव से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें