मृतक की फाइल फोटो व घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिहारी गांव में एक मकान में दरवाजा लगाना युवक के लिए काल बन गया। यहां नया दरवाजा लगाने को लेकर पड़ोसी ने युवक की हत्या कर दी जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है।
यहां विजय बहादुर ने मजदूरी करने जा रहे ग्याप्रसाद (52) पुत्र गोविन्दी, पुत्र प्रदीप कोरी (25) पर धारदार हथियार से हमला किया। जिसमें बेटे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता अस्पताल में भर्ती है।
मृतक की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।