चोरों ने एक लाख के जेवरात पार किए
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में सराफा की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर जेवरात पार कर दिए। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम दलेल नगर निवासी रामपाल गुप्ता की मानपुर में सराफा की दुकान है।
रविवार रात चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगा एक लाख के नए पुराने सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित ने सुबह पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।